Home » गुड़ी पड़वा के अवसर पर सोना चांदी महंगा, जाने आज के सराफा बाजार भाव
Posted inBusiness

गुड़ी पड़वा के अवसर पर सोना चांदी महंगा, जाने आज के सराफा बाजार भाव

gold rate

Gold Silver Price : गुड़ी पड़वा का अवसर है। लेकिन इस अवसर पर सोना चांदी के भाव आपका मूड ख़राब कर सकते है। सोना चांदी के रेट में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। सोना 71 हजार का स्तर पार कर चूका है। जबकि चांदी 82 हजार रु प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी है। ये खुरदरा रेट की बात हम कर रहे है। यदि इसमें GST एवं अन्य शुल्क को भी शामिल कर दे तो सोना चांदी के रेट सुनकर आपका मूड जरूर खराब होगा। फ़िलहाल 24 कैरेट सोना 71832 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि चांदी का रेट 82100 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

सोने के शुद्धता के आधार पर रेट (प्रति दस ग्राम)

IBJA की तरफ से रोजाना सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चांदी के रेट जारी किये जाते है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से इन धातुओं के खुरदरा रेट जारी किये जाते है इसमें शुद्ता के आधार पर रेट होते है। कोई शुल्क इन रेट में शामिल नहीं होता है।

  • 24 कैरेट सोने के रेट -: 71832 रु
  • 23 कैरेट सोने के रेट -: 71544 रु
  • 22 कैरेट सोने के रेट -: 65798 रु
  • 18 कैरेट सोने के रेट -: 53874 रु
  • 14 कैरेट सोने के रेट -: 42022 रु

चांदी के रेट आसमान पर

फ़िलहाल सराफा बाजारों में चांदी के रेट आसमान को छू रहे है। क्योकि जो रेट होली के अवसर पर थे। उन रेट में अब तक 10 हजार से ऊपर की तेजी आ चुकी है। अभी के समय में चांदी 82 हजार का स्तर पार कर चुके है। फ़िलहाल सराफा बाजारों में एक किलोग्राम चांदी का रेट 82100 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। अगर आपको खरीदारी करनी है तो आप कुछ समय का इंतजार कर सकते है। रेट में गिरावट आने की उम्मीद है।

हॉलमार्किंग प्रणाली

देश में सोना चांदी की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली को लागु किया गया है। हॉलमार्किंग में धातु की शुद्धता के साथ साथ निर्माता की जानकारी निहित होती है। ये सोना चांदी की शुद्धता की गारंटी है। देश में बिना हॉलमार्किंग के सोना चांदी की बिक्री मान्य नहीं होती है। यदि आप आभूषण की खरीदारी करने वाले है तो BIS हॉलमार्किंग को जरूर देखे।

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *