रोहित शर्मा के शतक के बाद भी हारी मुंबई, धोनी ने उड़ाए धुंआधार छक्के

By
On:

कल मुंबई के वानखेड़े में जबरदस्त मैच देखने को मिला। मुंबई के होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग ने करारी शिकक्त दी। कल खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने लायक था। उन्होंने फिनिशर की जबरदस्त पारी खेली। जिसमे लगातार 3 छक्के उड़ाए। जिसके चलते मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई टीम को रोहित शर्मा की शतकीय पारी भी हार से बचा नहीं सकी।

MI टीम ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग का निर्णय लिया जो की काफी गलत साबित होता नजर आया है। चेन्नई की शुरुआत थोड़ी से धीमी रही लेकिन बाद में जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते चेन्नई ने 206 रन का लक्ष्य खड़ा किया जिसको मुंबई इंडियन ने चेज करने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन टीम 186 रन ही बना पाई। इसमें रोहित शर्मा का शतक शामिल था। अन्य कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका ।

तीसरे नंबर पर पहुंची चेन्नई टीम

कल हुए मैच में जित के साथ ही चेन्नई टीम आईपीएल सीजन 2024 के पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। जबकि राजस्थान रॉयल 10 अंको के साथ टॉप पर चल रही है। वही पर कल हुए मैच में KKR टीम ने LSG को हराकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया हुआ है। उसके 8 अंक है। वही पर मुंबई इंडिया टीम इस हार के साथ ही 8 वे स्थान पर खिसक गई है। RCB सबसे अंतिम स्थान पर चल रही है। आज RCB और SRH के बीच मैच होने वाला है। इस मैच में यदि RCB जित दर्ज नहीं करती है। तो टीम की मुस्किले और बढ़ सकती है।

धोनी की पारी पड़ी भारी

मुंबई इंडियन के लिए धोनी की धुंआधार पारी काफी भारी पड़ी। मैच के अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आये महेंद्र सिंह धोनी की 3 लगातार छक्के टीम मुंबई के लिए काफी भारी पड़े। मुंबई ने 186 रन तो बना लिए लेकिन धोनी की तरफ से बनाये गए ताबड़तोड़ 20 रन वो नहीं बना पाई। जो की मैच के लिए टर्निंग पॉइंट बना है। धोनी ने मैच में अच्छे फिनिशर की पारी खेल कर टीम के लिए जित का मार्ग तय पहले ही कर दिया था। जो मुंबई इंडियन पर काफी भारी पड़ा। धोनी ने मात्र 4 गेंदों में 20 रन बनाये। जिसमे 3 लगातार छक्के शामिल थे। ये छक्के हार्दिक पंड्या के ओवर में लगे।

पथिराना ने पूरी की जित की कहानी

धोनी के ताबड़तोड़ पारी के बाद रही सही कसर माथिसा पथिराना ने पूरी कर दी। 4 विकेट झटकर टीम मुंबई को हार की तरफ धकेल दिया। पथिराना ने मुंबई के टॉप आर्डर को सस्ते में वापस भेज दिया। ईशान किशन , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टीम डेविड जैसे ऑन फॉर्म बल्लेबाजों को पथिराना ने वापस पेवेलियन भेज टीम की जित सुनिश्चित कर दी।

Priti Desai

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।

For Feedback - contact@jianews24.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment