Home » सोना खरीदारों को बड़ा झटका, आसमान छू रहे है Gold Silver Rate, जाने आज के सराफा बाजार भाव
Posted inBusiness

सोना खरीदारों को बड़ा झटका, आसमान छू रहे है Gold Silver Rate, जाने आज के सराफा बाजार भाव

gold rate

Gold Silver Rate Today : इस सीजन में शादी ब्याह या फिर अन्य कार्यक्रम के लिए यदि आपका सोना चांदी खरीदारी का प्लान है तो आपके लिए ये बेहतर समय नहीं है। क्योकि इस समय सराफा बाजारों में सोना एवं चांदी के रेट आसमान छू रहे है। अप्रेल के महीने में सोना चांदी के रेट में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है । आज सोने के रेट 24 कैरेट 73 हजार रु प्रति दस ग्राम से ऊपर जा चुके है। जबकि चांदी का रेट भी 83 हजार रु प्रति दस ग्राम से ऊपर आ चूका है। ऐसे में खरीदारी करना काफी महंगा साबित हो सकता है। जिन लोगो को सोना चांदी की खरीदारी करनी है वो लोग सस्ता होने का इंतजार करे तो बेहतर है।

देश में सोने के रेट

  • आज देश में 24 कैरेट सोने के खुरदरा रेट 73174 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।
  • 995 शुद्धता के साथ 23 कैरेट सोने के रेट फ़िलहाल 72881 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।
  • जबकि 916 प्योरिटी के साथ 22 कैरेट सोने के रेट आज 67027 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।
  • आज 18 कैरेट सोना 750 प्योरिटी का रेट 54881 रु प्रति दस ग्राम बना हुआ है।
  • 14 कैरेट सोने के रेट आज 42807 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।

देश में चांदी का रेट

चांदी में जो तेजी अप्रेल महीने में आई है वो इस साल की सर्वाधिक तेजी है। इससे पहले जनवरी एवं फरवरी के महीने में इतनी तेजी चांदी के रेट में देखने को नहीं मिली थी। फ़िलहाल चांदी का रेट 83819 रु प्रति किलोग्राम पर रेट बना हुआ है। जबकि कल सुबह के समय रेट 83605 रु प्रति किलोग्राम पर था। 200 रु तक की तेजी इसमें दर्ज की गई है।

देश में कौन जारी करता है। सोना चांदी के रेट

देश में IBJA यानि की इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चांदी समेत अन्य कई धातुओं के रेट जारी किये जाते है। जो की पुरे देश में मान्य होते है। हालाँकि ये धातुओं के शुद्धता के आधार पर खुरदरा रेट जारी करता है। इसमें GST एवं अन्य शुल्क शामिल नहीं होता है। जबकि सराफा बाजारों में जो रेट होते है। वो GST एवं अन्य शुल्क के साथ होते है। आप इन रेट को किसी भी नजदीकी ज्वेलर्स से पता कर सकते है।

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *