4000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, युवाओ के लिए सुनहरा अवसर

By
On:

JKSSB Constable Recruitment 2024 : पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ के लिए 4000 पदों पर जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग में भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जिन युवाओ को भर्ती होना है वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। जम्मू कश्मीर सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा चूका है। इस भर्ती के लिए 30 जुलाई 2024 से आवेदन शुरू होने वाले है। इसके लिए अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2024 तक रहने वाली है।

4002 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी

जम्मू कश्मीर सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से आयोजित की जा रही इस भर्ती में कांस्टेबल के पद शमिल है। अलग अलग विभाग के मुताबिक पदों की संख्या अलग अलग दी गई है। कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस के लिए 440 पद रिक्त है। वही पर कांस्टेबल फोटोग्राफर के लिए 22 पद शामिल है। कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए 1249 पद शामिल है। टेलिकम्युनिकशन डिपार्टमेंट कांस्टेबल के लिए 502 पद एवं SDRF के लिए 100 पद शामिल है। जबकि 1689 पद आर्म्ड IRP के लिए रिक्त है।

भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जारी मापदंड के मुताबिक न्यूनतम आयु सीमा 18 एवं अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। जिन लोगो को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है उनको बता दे की अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1996 से 1 जनवरी 2006 के बीच में होना चाहिए।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क अलग अलग केटेगरी के हिसाब से अलग अलग है। जनरल के लिए 700 रु आवेदन शुल्क शामिल है। जबकि EWS , SC , ST 1 , ST 2 के लिए 600 रु आवेदन शुल्क शामिल है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कैसे होगा चयन

जम्मू कश्मीर सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से जारी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन अलग अलग चरणों में होना है। इसके लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल एवं दस्तावेज जाँच से गुजरना होगा। इन चरणों में सफल अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया को लिए चयनित किया जायेगा।

कैसे करे आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया 30 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए लिंक https://jkssb.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जो की तय तिथि के दिन उपलब्ध होगा। यहाँ से आप आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

JKSSC

Priti Desai

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।

For Feedback - contact@jianews24.com
Join Our WhatsApp Channel