Home » 10 पास वालो को मौका, रेलवे में निकली 2400 पदों पर भर्ती, जाने विवरण
Posted inCareer & Jobs

10 पास वालो को मौका, रेलवे में निकली 2400 पदों पर भर्ती, जाने विवरण

railway bharti

Railway Apprentice : अगर आप रेलवे के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे है। आपने दसवीं एवं ITI की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तो आपको बता दे की रेलवे में 2400 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकली है। ये भर्ती अप्रेंटिस के लिए है। RRC ने Apprentice Act 1961 के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 16 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है और 15 अगस्त तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती में कुल 2424 पद शामिल है।

भर्ती के लिए फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टेलर , इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, प्रोग्रामिंग एवं सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट , डीजल मेकेनिक , लेबोरेटरी असिस्टेंट , इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, टर्नर सहित अन्य पद शामिल है।

दसवीं पास के लिए है बेहतरीन मौका

जिन लोगों ने दसवीं पास की हुई है साथ में सम्बंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा किया हुआ है। उनके लिए रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती का अच्छा मौका है। जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनको 50 फीसदी अंको के साथ दसवीं की परीक्षा पास एवं सम्बंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना जरुरी है। और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है। इसका लिंक निचे दिया गया है।

आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क

रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा 15.07.2024 तक 15 साल और 24 साल पूर्ण हो। आयु सीमा में छूट रेलवे के नियमो के मुताबिक लागु है। जबकि आवेदन शुल्क के रूप में 100 रु शुल्क लागु है। जबकि SC , ST एवं PWD के लिए कोई शुल्क नहीं है। वही पर महिला उम्मीदवार के लिए भी इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई शुल्क लागु नहीं है।

इस भर्ती में सलेक्शन प्रक्रिया को पूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। हालाँकि चयन का आधार दसवीं एवं ITI में प्राप्तांक के आधार पर होने वाला है। इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थी का चयन होना है। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में आते है उनको आगे की प्रक्रिया को लिए बुलावा पत्र भेजा जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जा सकते है। या फिर निचे दिए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते है।

आवेदन कैसे होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहा है। इसके लिए आपको https://rrccr.com/TradeApp/Registration/Index पर जाना है। यहाँ पर आपको राज्य की जानकारी समेत अन्य जो भी जानकारी मांगी गई है वो भरनी है। और रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आगे की पूर्ण प्रकिया को आप पूरा कर सकते है। अगर आप खुद से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है। तो किसी ऑनलाइन फॉर्म की दुकान से आवेदन करवा सकते है।

Open Official Notification

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।