सस्ता हुआ सोना चांदी रेट, खरीदारी से पहले जाने सराफा बाजार भाव

Written by Priti Desai

Published on:

अगर आप सोना चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहे है तो आपके लिए राहत की खबर है सोना चांदी के रेट में 100 रु तक की राहत देखने को मिली है।। पिछले कई दिनों से सोना चांदी के रेट में जबरदस्त तेजी लगातार देखने को मिल रही थी। लेकिन आज 15 अप्रेल के दिन सोना चांदी के रेट में 100 रु तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने के रेट 72,540 रु प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 66,490 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है। जबकि आज चांदी का रेट 85,400 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना भाव

आज देश के प्रमुख शहरों के सराफा बाजारों में सोने के रेट की बात करे तो दिल्ली, जयपुर, लखनऊ , चंडीगढ़ एवं गुरुग्राम में सोना 66640 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि आज चेन्नई, मदुरै में सोना 22 कैरेट 68560 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। बंगलोर , कोलकता , पुणे, केरला में सोना 66490 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। पटना एवं इंदौर में सोने का रेट 66,540 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।

24 कैरेट सोने के रेट

पटना एवं इंदौर में 24 कैरेट सोने के दाम फ़िलहाल 72590 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 72690 रु प्रति दस ग्राम एवं चेन्नई , मदुरै, कोइम्बटोर में 24 कैरेट सोना 74790 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। कोलकाता, बंगलौर, मुंबई में सोने का रेट 72540 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।

चांदी का रेट प्रति किलोग्राम

फ़िलहाल चांदी के रेट में 100 रु तक की गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई, हैदराबाद, केरला में चांदी का रेट 88900 रु प्रति किलोग्राम पर चल रहा है। जबकि दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, गुरुग्राम, मुंबई, कोलकता जैसे शहरों में फ़िलहाल चांदी का रेट 85400 रु प्रति किलोग्राम पर चल रहा है। वही पर बंगलौर में चांदी का रेट 84650 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

सोना चांदी की शुद्धता

देश में सोने के आभूषण एवं चांदी के लिए शुद्धता को निर्धारित करने के लिए हॉलमार्क प्रणाली को लागु किया गया है। इसमें धातु की शुद्ता के साथ निर्माता की पूर्ण जानकारी शामिल होती है। खरीदारी से पहले हॉलमार्क की जाँच करने से काफी फायदे है। आपके साथ ठगी नहीं होगी। सोने को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सर्वाधिक शुद्ध होता है। जबकि 22 कैरेट सोने में कुछ फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण किया जाता है। जिसके चलते उसकी शुद्धता 91 फीसदी पर आ जाती है। ये आभूषण में टिकाऊपन एवं मजबूती के लिए किया जाता है। देश में सर्वाधिक आभूषण 22 कैरेट के ही बनते है।

About Priti Desai

प्रीति देसाई पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है।

For feedback: contact@jianews24.com
WhatsApp Follow Button
WhatsApp Logo

Leave a Comment